फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate gave instructions to in-charge and assistant in-charge officers

जिलाधिकारी ने प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को दिया निर्देश

Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate gave instructions to in-charge and assistant in-charge officers
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के विविध कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने और निर्वाचन के सकुशल संचालन के लिए सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती के संबंध में विकास भवन के सभागार में शनिवार को बैठक की। इसमें जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था, लेखन सामग्री प्रपत्र किट व्यवस्था, यात्रा भत्ता व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष एवं प्रभारी अधिकारी शिकायत, टेंटेज व्यवस्था, वाहन एवं ईंधन व्यवस्था आदि के संबंध में लगाए गए अधिकारियों से विस्तापूर्वक जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी पूरे जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में आवंटित कार्यो व्यवस्थाओं एवं निष्पादन के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन एवं सम्पादन चुनाव की निकटता को देखते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। कार्य की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण मतदान मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ होता है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों, निर्देशों एवं सुसंगत नियमों-अधिनियमों का ठीक ढंग से अध्ययन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराएंगे। आदेशों की अवहेलना तथा कार्यो के प्रति शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed