फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribution of smartphones and tablets to the final year students of undergraduate-postgraduates today

स्नातक-स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण आज

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Distribution of smartphones and tablets to the final year students of undergraduate-postgraduates today
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्नातक-स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की सभी छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण सात मई को दिन में 11 बजे महाविद्यालय के परिसर में आमंत्रित मुख्य अतिथियों की तरफ से किया जाएगा। इसी क्रम में आज दिन भर महाविद्यालय में स्मार्टफोन टैबलेट वितरण की तैयारी की गई। प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने इस संबंध में बैठक कर सभी प्राध्यापकों को डिजी शक्ति ऐप के माध्यम से इन डिवाइस मैपिंग की जानकारी साझा की। इससे संबंधित स्मार्टफोन-टैबलेट उस छात्रा के नाम से डेटाबेस में रजिस्टर्ड हो गया है और उसे संबंधित छात्रा को ही दिया जाएगा। बताया कि शनिवार को महाविद्यालय की 922 छात्राओं को एडवाइस वितरित की जाएगी जिसमें 608 स्मार्टफोन एवं 314 टैबलेट होंगे। महाविद्यालय की बीए-बीएससी तृतीय वर्ष एवं एमए अंतिम वर्ष की छात्राएं अपनी फीस रसीद एवं आधार कार्ड की मूल प्रति तथा इनकी एक-एक छाया प्रति के साथ महाविद्यालय में निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपना स्मार्टफोन एवं टैबलेट प्राप्त करें। स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed