फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distributed medicine kit from village to village

गांव-गांव जाकर दवा की किट वितरित की

Sat, 22 May 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Distributed medicine kit from village to village
मुहम्मदाबाद। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को खंड विकास कार्यालय की ओर से गांव-गांव में जाकर दवा की किट वितरित की गई। ग्रामसभा हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर में शनिवार को खंड विकास अधिकारी सुशील सिंह और नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की देखरेख में सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी की दवा की किट का वितरण हुआ। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस महामारी में सबको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। हमेशा मास्क पहनें एवं साफ-सफाई पर ध्यान दें। शासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया 1500 दवा का पैकेट विभिन्न गांवों में वितरित करा दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने अधिकारियों से मांग किया कि कोरोना जांच टीम एवं वैक्सीन लगाने के लिए उनकी ग्राम सभा में कैंप लगाया जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी रामनिवास राय, लेखपाल छाया सिंह, विनोद चौधरी, लालबहादुर यादव, दीनदयाल यादव, गौरी चौधरी, जितेंद्र प्रजापति, रमाशंकर यादव, अजय चौधरी, बच्चेलाल चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed