फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disgraced by stripping clothes, thrown out of a moving train at 100 kmph

Ghazipur News: कपड़े उतारकर बेइज्जत किया, 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती ट्रेन से फेंका

Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Disgraced by stripping clothes, thrown out of a moving train at 100 kmph
गाजीपुर। शराब तस्करों ने आरपीएफ के जवानों जावेद और प्रमोद को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा था। एसटीएफ की जांच से पता चला कि पहले जवानों को बेरहमी से पीटा गया था। कपड़े उतारकर बेइज्जत किया, फिर चलती 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती ट्रेन से फेंक दिया था। इससे जावेद और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से चार की गिरफ्तारी हो सकी है। नौ की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ और पुलिस की टीमों ने 250 सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी। साथ ही पीडीडीयू नगर, बक्सर, भोजपुर, आरा और यूपी के 300 ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान की, जो चेन पुलिंग के दौरान सक्रिय थे। फिर सर्विलांस के जरिये मोबाइलधारकों की गतिविधि की जानकारी ली गई। इसके बाद ही पंकज कुमार, प्रेमचंद वर्मा और विनय कुमार को पूछताछ के लिए एसटीएफ के वाराणसी कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ की पूछताछ से पता चला कि आरोपी तस्करी के लिए शराब लेने मुगलसराय चंदौली के अलीनगर गए थे। सुरेंद्र नामक व्यक्ति से शराब की खेप ली, फिर मुगलसराय रेलवे स्टेशन आए और जनरल डिब्बे में जाकर बैठ गए। आरोपियों की सोच थी कि जनरल डिब्बे में जांच नहीं होती है। ट्रेन चलने के कुछ समय बाद ही कुचमन स्टेशन से पहले चेन पुलिंग की गई। इसका आरपीएफ कर्मी जावेद और प्रमोद ने विरोध किया। एसटीएफ के मुताबिक, कुछ तस्कर ऐसे थे, जिन्हें पहले कभी शराब तस्करी के आरोप में जावेद ने पकड़ा था। इसी का नतीजा रहा कि तस्कर प्रमोद और जावेद से भिड़ गए और पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। इसके बाद बेइज्जत करने के लिए उनके कपड़े उतारे और तेज गति से चल रही ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह घटना 19 अगस्त की थी। दोनाें का शव 20 अगस्त को रेलवे ट्रैक पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि जावेद के शरीर पर चोट के सात और प्रमोद के शरीर पर दो निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बेचता था कपड़ा, अब करने लगा शराब तस्करी
आरोपी विनय कुमार की उम्र 49 साल है। वह कक्षा आठ पास है। जॉनीपुर में बच्चों के कपड़े बेचता था। फूलवारी शरीफ के कुछ लड़के शराब की तस्करी करते हैं। इन्ही के माध्यम से वह भी शराब की तस्करी करने लगा। वह पिछले कई सालों से शराब की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed