फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussion on forming Rover Rangers unit in colleges

Ghazipur News: महाविद्यालयों में रोवर रेंजर्स की इकाई गठित करने पर चर्चा

Tue, 13 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on forming Rover Rangers unit in colleges
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स प्रभारियों एवं प्राचार्यों की बैठक हुई। बैठक में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने महाविद्यालय में रोवर रेंजर्स की इकाइयां अवश्य गठित कर लें तथा उनका पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन

जो इकाइयां पहले से गठित हैं, वे मार्च सत्र की समाप्ति के पहले अपना शुल्क जमा कर नवीनीकरण करा लें। साथ ही आगामी जनपद समागम स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में आयोजित कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय ने आगामी समागम में अधिक से अधिक टीमों को प्रभावित करने तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय समिति में जौनपुर के स्काउट गाइड से जुड़े लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात उठाई। जिला संगठन आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि वह अपने बच्चों को सर्वोत्तम क्रेडिट रैली एवं बीएसजी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए तैयार कर उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराए। रविंदर कौर शोखी सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों को गति देने के लिए स्काउटिंग से जुड़े तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. सविता भारद्वाज ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभूराम का स्वागत किया। इस मौके पर डा. शिवकुमार, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डा. सतीश कुमार राय, डा. अमित कुमार केसरी, डा. मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed