फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discipline is the Scout's first school

अनुशासन ही स्काउट की प्रथम पाठशाला

Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Discipline is the Scout's first school
मरदह क्षेत्र के अलगू यादव इण्टर कालेज बरेन्दा में स्काउट गाइड शिविर में झंडे की सलामी देते छात्र- - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। क्षेत्र के अलगू यादव इंटर कालेज में रविवार को हिंदुस्तान स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य हीरा लाल यादव ने झंडारोहण के साथ किया। कहा कि अनुशासन ही स्काउट की प्रथम पाठशाला है। उन्होंने कहा कि स्काउट के प्रशिक्षण से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही साथ आपातकालीन परिस्थितियों से बचने में भी सहायक भी होते हैं। उन्होने कहा कि संस्कार से ही संसार को जीता जा सकता है। प्रथम दिन के प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग गेम, स्काउटिंग ताली, मार्च पास्ट आदि विधाओं का प्रशिक्षण स्काउट प्रशिक्षक रुपचंद यादव एवं प्रियंका सिंह ने दिया गया। प्रधानाचार्य हीरा लाल यादव ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मोती यादव, राजमन राम, कमलेश यादव, विजय, हरेंदर कुशवाहा, संजय सिंह यादव, शिव प्रकाश राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed