फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dildarnagar won the title by defeating Ghazipur

दिलदारनगर ने गाजीपुर को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dildarnagar won the title by defeating Ghazipur
रेवतीपुर। स्थानीय गांव के साईं फुटबाल क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिलदारनगर और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें दिलदारनगर की टीम ने 2-0 से यह मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच के शुरुआती क्षणों में ही दिलदानगर के सलमान ने एक गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उसके बाद मैच के 35वें मिनट में दिलदारनगर के ही कैफ ने एक और गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर चिदया। उसके बाद मध्यांतर तक दिलदारनगर की टीम ने यह बढ़त बरकरार रखा।
विज्ञापन

हालांकि, बराबरी के लिए गाजीपुर की टीम ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन दिलदारनगर की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाए। मैच समाप्त होने पर दिलदारनगर ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिलदारनगर के आजम को मिला। निर्णायक की भूमिका में जन्मेजय चौरसिया ने निभाई। इस दौरान इस मैच के मुख्य अतिथि परमहंस राय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया और विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। इस दौरान मौजूद लोगों में विजयशंकर पाल, अजंनी राय, धुरेंद्र यादव, सुनील पाल, नीतीश कुमार, रियाज अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed