{"_id":"6743a8cf512ab44012032747","slug":"dildarnagar-tadighat-passenger-trains-engine-fails-departs-after-four-hours-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-124022-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे बाद हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे बाद हुई रवाना
विज्ञापन
गाजीपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रविवार को दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन का इंजन तकनीकी कारणों से फेल हो गया। इंजन ठीक होने में चार घंटे का समय लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में यात्री खड़े रहे।
दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर डीटी (दिलदारनगर-ताड़ीघाट) पैसेंजर ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 6.15 बजे संचालित होती है। इसके बाद दिलदारनगर जंक्शन 8.15 बजे पहुंचकर 09.05 बजे ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पहुंचती है। लेकिन, इंजन फेल होने से डीटी पैसेंजर ट्रेन सुबह 10.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गंतव्य के लिए रवाना हुई। विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होते हुए ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दोपहर में 01.20 बजे पहुंची। ट्रेन विलंबित होने से सरहुला, नगसर आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्री हलाकान रहे। लोगों ने ऑनलाइन भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। घंटों इंतजार के बाद जब ट्रेन आई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं डीटी पैसेंजर ट्रेन के विलंबित होने से जौनपुर से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन होते हुए दिलदारनगर जंक्शन तक जाने वाली मेमू ट्रेन ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन मास्टर जीपी सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंजन डीडीयू जंक्शन पर अचानक फेल हो गया। इंजन की मरम्मत के बाद ट्रेन चार घंटे लेट से स्टेशन पहुंची ।
रोज तीन फेरों में चलती है डीटी पैसेंजर ट्रेन
दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर डीटी (दिलदारनगर-ताड़ीघाट) पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रतिदिन तीन फेरों में होता है। सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से डीटी पैसेंजर ट्रेन विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होते हुए दिलदारनगर फिर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। दोपहर में डीटी पैसेंजर ट्रेन दिलदारनगर से ताड़ीघाट के बीच संचालित होती है। इसके बाद शाम को ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से खुलकर दिलदारनगर होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचती है।