फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dildarnagar-Tadighat passenger train stood for 22 minutes, trolley overturned on railway track, loco pilot stopped the train 150 meters before

Ghazipur News: 22 मिनट तक खड़ी रही दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेनरेलवे ट्रैक पर पलटी ट्राॅली, 150 मीटर पहले लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dildarnagar-Tadighat passenger train stood for 22 minutes, trolley overturned on railway track, loco pilot stopped the train 150 meters before
क्षेत्र के सरहुला में बृहस्पतिवार की शाम एक बड़ा हादसा बच गया। गेहूं लदी एक ट्रैक्टर-टाॅली क्राॅसिंग पर ट्रैक पार कर रही थी, मगर असंतुलित होकर ट्राॅली पलट गई।
विज्ञापन

इसी बीच पैसेंजर ट्रेन आ गई। करीब 150 मीटर पहले लोकाे पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। लाेको पायलट की सतर्कता से हादसा बच गया। दिलदारनगर ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन ताड़ीघाट से शाम को खुली। सरहुला हाल्ट की ओर बढ़ रही थी। उधर, सरहुला में अवैध क्राॅसिंग के माध्यम से चावल लदी ट्रैक्टर ट्राॅली रेलवे ट्रैक पार करते समय पलट गई। इसके कारण ट्रैक पर गेहूं की बोरियां फैल गईं। शाम को 6.18 बजे पर पैसेंजर ट्रेन सरहुला आ गई। घटनास्थल से महज 150 मीटर पहले ही चालक ने ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

इससे ट्रेन रुक गई। सूचना पाकर दिलदारनगर आरपीएफ व नगसर हाल्ट थाना की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह ट्राॅली व बोरों को ट्रैक से हटवाया। इस दौरान 22 मिनट तक पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्राॅली व गेहूं को कब्जे में ले लिया गया है। आरपीएफ प्रभारी महेंद्र ने बताया कि अवैध क्राॅसिंग से रेलवे ट्रैक पार करते समय घटना हुई।
ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed