फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   differet road accident, three death

अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

Thu, 11 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
differet road accident, three death
औड़िहार/बिरनो। सैदपुर कोतवाली तथा बिरनो क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटनाओं एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी हरदेव राम (60) दिन में करीब 11 बजे पैदल खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय सैदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सैदपुर-देवंदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम होते ही आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शासन से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस एक घंटा बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना इसी क्षेत्र के परसनी के पास हुई। शादियाबाद थाना क्षेत्र के टोलहटा निवासी कुबेर राजभर (70) अपने पोते पंकज राजभर (25) पुत्र सुरेंद्र के साथ बाइक से सैदपुर दवा लेने के लिए आए थे। दवा लेने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर में करीब एक परसनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दिया, जिससे दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने कुबेर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत को देखते हुए पंकज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार को भी कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया।बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर चट्टी पर स्थित इलाहाबाद बैंक के पास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो अन्य महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के बल्लीपुर गांव निवासी ज्योति देवी -55 पत्नी पतई राम बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे बैंक के पास कुछ अन्य महिलाओं के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार एक बाइक को टक्कर मारती हुई ज्योति को भी कुचल दी। इससे ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद कार वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना स्थल से कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed