{"_id":"5d77dfb68ebc3e015b679a0a","slug":"died-labour-ghazipur-news-vns4830448200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
जमानिया। नगर स्थित कंकड़वा गंगा घाट पर मंगलवार को नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह नगर के चांदपुर नयी बस्ती का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था।
मंगलवार को पूर्वांह्न करीब 11 बजे एक शव नदी में बह कर कंकडवा गंगा घाट के पास उतराया हुआ था। आस-पास के लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नगरवासियों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला। उसकी पहचान नगर के चांदपुर नयी बस्ती निवासी चंद्रमा उर्फ चिरागन पुत्र बिकाऊ के रूप में की गई। इस दौरान लोगों ने बताया कि चंद्रमा सुबह नौ बजे नगर में मरे एक कुत्ते को लेकर गंगा नदी में फेंकने गया था। उसे नदी की तरफ जाते वक्त कई लोगों ने देखा था। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि चंद्रमा करपूरा घाट के पास जैसे ही कुत्ते को नदी में फेंका होगा, ठीक उसी समय असंतुलित हो खुद भी नदी में गिर गया हो। उसके आस- पास कोई मौजूद नहीं था। जिससे उसे बचाया नहीं जा सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह रोते- बिलखते गंगा तट पहुंचे और दहाड़े मार कर विलाप करने लगे। इसके बाद पुलिस शव को सील कर कोतवाली ले आई, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया कि चंद्रमा उर्फ चिरागन नगर में घूम कर मजदूरी का कार्य करता था। लोगों के मुताबिक सुबह वह एक मरे हुए कुत्ते को लेकर गंगा नदी में फेंकने गया था। इस बीच वह भी नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।