फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhan kharid

1869.389 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

Fri, 02 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dhan kharid
धान की अधिक आवक से मंडी में लगा जाम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जिले में धान की खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक 1869 मीट्रिक टन से कुछ ज्यादा की खरीद की जा सकी है। चिंता की बात तो यह है कि एक दर्जन से अधिक क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में निर्धारित अवधि में लक्ष्य प्राप्त करना टेढ़ी खीर साबित होगा। जिलाधिकारी की ओर से फिर से धान की कुटाई करने वाली मिलों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस वर्ष जिले को धान खरीद का बंपर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार 2 लाख 1 हजार 870 मीट्रिक टन की खरीद की जाएगी। यह खरीद विभिन्न संस्थाओं के 72 क्रयकेंद्रों के माध्यम से की जाएगी। इसमें विपणन के 17, पीसीएफ के 11, प्राइवेट प्लेयर्स के 21, एनसीसीएफ के 4, कर्मचारी कल्याण निगम एवं नेफेड के 3-3, यूपी एग्रो और एफसीआई के 2-2 के अलावा हाल ही में खुले पंजीकृत सहकारी समिति के 9 क्रयकेंद्र हैं। कागज पर तो खरीद भले ही पहली नवंबर से शुरू हो गई लेकिन देर से आवक होने के कारण जिले में धान की खरीद नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी खरीद के काम में तेजी नहीं आ पा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम तक विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 1869.389 एमटी की खरीद की गई थी। यह खरीद 217 किसानों से की गई है। अब तक विपणन विभाग ने 1297.845 एमटी, एनसीसीएफ 170.4, यूपी एग्रो 23.10, कर्मचारी कल्याण निगम 339.30, प्राइवेट प्लेयर्स 26.504 एवं एफसीआई की तरफ से 12.24 एमटी धान की खरीद की गई है। धान  खरीद का समर्थन मूल्य शासन की ओर से 1470 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। खरीद की इस दयनीय स्थिति से निर्धारित अवधि 28 फरवरी तक लक्ष्य प्राप्त कर पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed