फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhadhani market became encroachment free

Ghazipur News: अतिक्रमण मुक्त हुआ ढढनी बाजार

Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dhadhani market became encroachment free
एसडीएम जमानिया के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के ढढनी-सुहवल मार्ग स्थित मुख्य बाजार में मार्ग के किनारे करीब सौ से अधिक दुकानदारों द्वारा पटरियों के किनारे किया गया अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे खाली कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम भारत भार्गव ने दुकानदारों को चेताया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। इधर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना किया। लोगों ने बताया कि मार्ग से सटाकर दुकान लगाए जाने से एक तरफ जहां मार्ग संकरा हो जाता है, वहीं बाजार की इस प्रमुख मार्ग पर सुबह शाम आए दिन जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पूर्व में इन अतिक्रमण से सड़क हादसे भी हो चुका है। इस अवसर पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, उपनिरीक्षक रामबाबू, राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। जमानियां एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि ढढनी बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed