फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees take a dip in the Ganges on Prabodhini Ekadashi, donated

प्रबोधिनी एकादशी पर गंगा स्नानकर किया दान-पुण्य

Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on Prabodhini Ekadashi, donated
मुहम्मदाबाद मे देवोत्थानी एकादशी पर मण्डप बना कर भगवान विष्णु का पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबोधिनी एकादशी पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और दान किया। बड़ी संख्या में लोगों व्रत रखा। शाम को घरों में तुलसी विवाह का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : नगर के तिवारी टोला में देवोत्थानी एकादशी पर ईख का मंडप बनाया गया था। पंडित सुनील तिवारी की देखरेख में भगवान शालिकग्राम (भगवान विष्णु ) के विधि-विधान से पूजन के बाद मंडप की प्रदक्षिणा कर भगवान को जगाया गया। उन्हें प्रसाद के रूप में कन्ना, सुथनी, सिंघाड़ा, फल एवं नैवेद्य अर्पण कर हवन के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पंडित सुनील तिवारी ने बताया कि देवशयनी एकादशी को भगवान शयन करने चले जाते हैं इसलिए इस बीच धार्मिक कार्य बंद रहते हैं। आज देवोत्थानी एकादशी को भगवान जागते हैं और आज से जाड़े की शुरुआत भी मानी जाती है और धार्मिक कार्य शुरू होता है। इस मौके पर विनय तिवारी के आवास पर बारह घंटे तक अखंड पाठ हुआ। इसके बाद हवन और प्रसाद वितरण हुआ। प्रवचन करते हुए पंडित सियाराम तिवारी ने सर्वेद और सद्गुरु के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में अजय कुमार पांडेय, राजीव राय, शिवलाल, देवेंद्र कुमार, राहुल आनंद, महेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे। रात्रि में महिलाओं ने तुलसी और शालिकग्राम का विधि-विधान से विवाह संपन्न किया। मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed