{"_id":"67b6a63eaa331378f70e2d78","slug":"devotees-injured-in-after-double-decker-bus-overturned-on-ghazipur-gorakhpur-four-lane-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Accident: बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, महाकुंभ से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल; मची चीख- पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Accident: बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, महाकुंभ से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल; मची चीख- पुकार
Thu, 20 Feb 2025 09:19 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:19 AM IST
सार
Ghazipur Accident News: गाजीपुर- गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा हुआ। डबल डेकर बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर- गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार/गुरुवार एक बजे दर्दनाक हादसा हुआ। भड़सर गांव के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसें में 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी महाकुंभ स्नान के बाद वापस अपने घर मोतिहारी जा रहे थे।
विज्ञापन
ये है मामला
मोतिहारी बिहार से एक डबल डेकर बस में सवार तीर्थयात्रियों का समूह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गया था। सभी तीर्थ यात्री महाकुंभ में स्नान के बाद वापस मोतिहारी जा रहे थे। रात करीब 1 बजे बिरनो थाना क्षेत्र के भडसर गांव के समीप गाजीपुर- गोरखपुर फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को आनन- फानन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सात यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पांच का इलाज वहीं चल रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा एनएचएआई की ओर से सड़क पर मिट्टी गिराने और डायवर्जन बोर्ड लगाए जाने के कारण हुआ। अचानक बोर्ड देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई।