फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devi temple was crowded

देवी मंदिरों में लगी भीड़

Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devi temple was crowded
देवी मंदिरों में लगी भीड़
नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में  स्थापित पूजा पंडालों में शक्ति की आराधना की दिनभर धूम मची रही। शाम होते  ही पंडालों में स्थापित देवी के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर  रात तक चलता रहा।  जगतजननी के दर्शन कर लोग धन्य होते रहे। शाम को होने वाली  आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पंडालों के आसपास सजी  रंग-बिरंगी झालरें अलग छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


सभी पंडालों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुरुष और महिला पुलिस कर्मी  रहे।सप्तमी के दिन पंडालों में  मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ हो गया।  हालांकि शाम को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या में काफी कमी रही, लेकिन  अष्टमी को शाम पांच बजे के बाद से ही मां के दर्शन के लिए लोगों के  घरों से निकलने लगे। जैसे-जैसे शाम ढलती  गई, वैसे-वैसे मां का दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में भी वृद्धि होती  गई।
विज्ञापन


नौ बजते-बजते शहर की सभी सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, रायगंज, महाजनटोली, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, रुईमंडी, स्टीमरघाट, टेढ़वा, झुन्नूलाल का चौराहा, नवापुरा, लंका मैदान, सकलेनाबाद, सिटी रेलवे स्टेशन, गोराबाजार, भुतहिया टांड़, सिंचाई विभाग चौराहा, उर्दूबाजार आदि मुहल्लों में पंडाल में स्थापित देवी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ जहां शाम को पूजा पंडालों में होने वाली आरती भक्तों के आकर्षण का  केंद्र बनी रही, वहीं पंडालों तथा आसपास जगमगा रही रंग-बिरंगी झालरें अनुपम  छटा बिखेर रही थी। सैदपुर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बहादुरगंज, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, दुल्लहपुर, देवकली, सादात, भीमापार, नंदगंज, करंडा, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, भदौरा, सुहवल, गहमर, बहरियाबाद, शादियाबाद, भांवरकोल के दुर्गा पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तों द्वारा मां के दर्शन-पूजन का सिलसिला बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed