फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dev Diwali: Ganga ghats and ponds will be illuminated with 20 thousand lamps

देव दीपावली: 20 हजार दीपों से जगमग होंगे गंगा घाट और पोखरे

Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali: Ganga ghats and ponds will be illuminated with 20 thousand lamps
गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को मनाई जाएगी। देव दीपावली पर शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गंगा घाटों, पोखरों, सरोवर 20 हजार दीपों से जगमग किए जाएंगे। देव दीपावली के लिए घाटों को सजाया जा रहा है। घाटों की सफाई के साथ फूल-माला, प्लास्टिक की बोतलें आदि निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने और कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस बार पूर्णिमा 15 नवंबर को है। इस दिन दीपदान करने का बड़ा महत्व होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पितर भी प्रसन्न होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। इस मौके पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। बीते वर्षों की तरह इस बार भी देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शहर के सभी प्रमुख घाटों पर हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के घाटों, सरोवरों व पोखरों को भी दीपों की रोशनी से जगमग किया जाएगा। घाटों पर एक से बढ़कर एक रंगोली भी बनाई जाएगी। पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के दुख-संकट दूर होते हैं। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से मां लक्ष्मी और श्रीहरि भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


कलक्टर घाट पर रंगोली प्रतियोगिता
देव दीपावली के लिए नव युवा संस्कार भारती की ओर से कलक्टर घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम को गंगा आरती के साथ देव दीपावली का शुभारंभ होगा। संस्था की तरफ से घाट पर रंगोली बनाकर हजारों दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को घाटों को तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
घाटों पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि शहर के छोटे और बड़े घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए उपनिरीक्षक, महिला और पुरुष सिपाही की तैनाती होगी। इसके लिए ड्यूटी लगाने को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed