फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Depredator arrested on Electrical Substation

विद्युत उपकेंद्र पर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2015 11:44 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Depredator arrested on Electrical Substation

 कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुई लूट के मामले में

विज्ञापन
शनिवार की सुबह डहन नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट का 25 हजार रुपये नगदी, एक रिवाल्वर, दो कारतूस तथा विद्युत विभाग का बैग और रसीद बरामद हुआ है।

 पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
28 जनवरी की देर दोपहर करीब तीन बजे सैदपुर विद्युृत उपकेंद्र में घुसकर दो युवकाें ने तमंचे के बल पर विद्युत कर्मियों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत बसूला गया 1 लाख 70 हजार रुपए लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए थे। इस मामले में विद्युत कर्मी भानुप्रताप की ओर से सैदुपर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की सुबह जरिए मुखबिर की सूचना पर सैदपुर के प्रभारी कोतवाल विकास पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ डहन नहर पुलिया पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी करके कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर, 25 हजार रुपये नगदी, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी मलिकपुर गांव निवासी कमलेश शर्मा है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने विद्युत कर्मियों से हुई लूट में अपनी संलिप्तता बताई। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक झाड़ी से  विद्युत विभाग का बैग और रसीद भी बरामद कर लिया।

यही नहीं पूछताछ में आरोपी ने लूट में शामिल अपने साथी मो. फिरोज खां निवासी पहाड़पुर थाना नंदगंज का भी नाम बताया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की विद्युत कर्मियों ने पहचान कर उसे लूटकांड में शामिल होना बताया है। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed