{"_id":"63daa7e20943537afa463ea8","slug":"depot-s-nine-old-buses-removed-ghazipur-news-vns696573325-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डिपो की नौ उम्रदराज बसें हटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डिपो की नौ उम्रदराज बसें हटीं
विज्ञापन
गाजीपुर। रोडवेज की बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब पुरानी बसों से यात्रा करने से छुटकारा मिलेगा। परिवहन निगम की ओर से दस वर्ष की निर्धारित आयु और 11 लाख किलोमीटर चल चुकी बसों को बेड़े से हटाया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय डिपो की नौ बसों को मार्ग से हटा दिया गया है। जल्द ही इन बसों की नीलामी की कार्रवाई सक्षम स्तर से पूरा की जाएगी। बसों की कमी को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में डिपो को कुछ नई बसें मिलने की उम्मीद है।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 73 बसें हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज के साथ ही आसपास के अन्य जिलों गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ के लिए किया जा रहा है। यही नहीं जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। डिपो की कई बसें पुरानी और जर्जर हो गई हैं। दस वर्ष की आयु एवं 11 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी बसों को हटाया जाना है।
ऐसी बसों की नीलामी के लिए परिवहन निगम की तरफ से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके क्रम में स्थानीय डिपो की तरफ से नौ बसों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे निगम की तरफ से स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसके बाद इन बसों को मार्ग से हटा दिया गया है। शीघ्र ही इन बसों की नीलामी की कवायद सक्षम स्तर पर पूरा की जाएगी।
विज्ञापन
बेड़े की कुल 73 बसों में से नौ के हटने के बाद डिपो में बसों की संख्या 64 हो गई है। इसके साथ ही चार अन्य बसें 15 वर्ष से अधिक पुरानी हो गई हैं। इनको भी जल्द मार्ग से हटा दिया जाएगा। उधर निगम की ओर से एक फरमान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जो भी चालक-परिचालक कार्यालय कार्य में लगाए गए हैं उनको मार्ग पर भेजा जाए।
जिन बसों ने अपनी निर्धारित आयु एवं 11 लाख किमी पूरा कर लिया है ऐसी बसों के संबंध में मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था। नौ बसों का प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यालय ने इन बसों को नीलाम करने की अनुमति प्रदान की है। - वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
पांच नई बसें मिलने की उम्मीद
गाजीपुर। रोडवेज के स्थानीय डिपो को आगामी दिनों में पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है। अभी तक निगम की ओर से दो बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनका संचालन सुबह सात एवं दिन में तीन बजे एक्सप्रेस-वे होकर लखनऊ के लिए किया जा रहा है। नई बसों के मिलने पर बसों की कमी कुछ कम होगी।
कानपुर में होगा ड्राइविंग टेस्ट
गाजीपुर। चालकों की कमी को दूर करने के लिए डिपो की ओर से कुछ सप्ताह पहले संविदा चालकों के भर्ती शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया था। जमानिया में बीते दिनों लगाए गए कैंप में आए 25 में से 10 अभ्यर्थियों के आवेदन जांच में सही मिले। ड्राइविंग टेस्ट में पास आठ चालकों को तिथि निर्धारित होते ही टेस्ट के लिए कानपुर भेजा जाएगा।