फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dengue victims coming from Surat, Rajasthan, Maharashtra and Delhi

Ghazipur News: सूरत, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली से आ रहे डेंगू पीड़ित

Thu, 09 Oct 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dengue victims coming from Surat, Rajasthan, Maharashtra and Delhi
शहर के मेडिकल कॉेलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
गाजीपुर। सूरत, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली से डेंगू पीड़ित जनपद पहुंच रहे और जांच में पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 32 के पार पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाने में जुटा हुआ है। वर्तमान में डेंगू वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोजगार के लिए विभिन्न प्रांतों में रहते हैं। मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर घर पहुंच रहे हैं। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हो रही है। ऐसे में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 32 डेंगू के मरीज मिले हैं, उपचार कराकर स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। वर्तमान समय में दो मरीजों को भर्ती करके उपचार कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने कहा कि डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार और चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है। यहीं नहीं प्लेटलेट्स की सुविधा तत्काल मरीज को मिल रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

घर - घर पहुंचेंगी आशाएं, करेंगी जांच -गाजीपुर। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत दो हजार आशाएं घर-घर पहुंचकर बुखार मरीजों की खोज करेंगी। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट ब्लाॅक स्तर पर अधिकारियों को देंगी। इसके बाद बुखार पीड़ित मरीजों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के उपाय:
-अपने घर और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई बनाए रखें।

-किसी भी जगह पर रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं, इसलिए ऐसे पानी को हटा दें।

-मच्छरदानी का प्रयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें।

-किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

गाजीपुर में डेंगू के मरीजों से संबंधित आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed