फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration of Congressmen on being implicated in false case

Ghazipur News: झूठे मुकदमे में फंसाए जाने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Feb 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen on being implicated in false case
फोटो भी
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा
अजय राय पर से झूठा केस हटाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पत्रक दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को राजनीतिक विद्वेष के चलते झूठे मुकदमे में फंसाए जाने और उस झूठे केस को हटाए जाने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर दिए गए बयान के बाद प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पर शासन-प्रशासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक की ओर से एक झूठी तहरीर देकर फर्जी मुकदमे में रिपोर्ट लिखवाई गई है। यह पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष भावना में की गई कार्रवाई है। इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल से विनम्र निवेदन किया है कि प्रांतीय अध्यक्ष के ऊपर राजनीतिक विद्वेष की भावना से हुए फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष के ऊपर हुई कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। इस झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ काम नहीं कर पा रही है तो कांग्रेस के नेताओं को खोजकर निशाना बना रही है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, दिव्यांशु पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, संदीप विश्वकर्मा, शशिभूषण राय, हामिद अली, रईस अहमद, सुधांशु तिवारी, राकेश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed