फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 05 Jun 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against agricultural laws
गाजीपुर/जमानिया। किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। भाकपा माले कार्यालय से कृषि कानून की प्रतियों को हाथ में लेकर कार्यकर्ता खेत-खेती-किसान बचाओ, कॉरपोरेट का राज मिटाओ, देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ, काले कृषि कानूनों को वापस लो आदि नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय की ओर जाने के लिए निकले तो पहले से मौजूद पुलिस ने सभी को रोक दिया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार की हठधर्मिता समझ से परे है। अगर सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं और किसान आयोग का गठन किया जाए। कोविड का भय दिखाकर आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। हम सभी एकजुट हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस एहतियात के तौर पर तहसील मुख्यालय के पास रामलीला मैदान तहसील परिसर आदि जगहों पर तैनात रही। माले कार्यालय से निकलते ही विरोध करने जा रहे लोगों को रोक दिया गया। इस अवसर पर विजयी बनवासी पंचरतन कुशवाहा छोटेलाल ठाकुर श्यामप्यारी आदि उपस्थित थे। गाजीपुर कार्यालय पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में लाखों की तादाद में सरकारी पद ख़ाली हैं। युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं। रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। अंत में केंद्र सरकार को संबोधित मांग पत्र सदर तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, आलोक कुमार, रोहित, जानदेव, सुरेश चौहान, शकुंतला देवी, विजयी वनवासी, बुच्चीलाल, गुलाब सिंह, रामवृक्ष मौर्य, नंदकिशोर बिंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed