फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demarcated the land using new technology.

Ghazipur News: नई तकनीक से भूमि का सीमांकन किया

Thu, 02 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demarcated the land using new technology.
राजापुर गांव मे जीएनएसएस रोवर मशीन से जमीन की पैमाइश करते राजस्व विभाग के अधिकारी। स्रोत- तहसील
जमीन की पैमाइश के लिए अपनाई जा रही नई पद्धति ग्लोबल नेवीगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) रोवर तकनीक के माध्यम से बुधवार से खेतों की पैमाइश शुरू हो गई। इसकी शुरुआत क्षेत्र के राजापुर गांव से हुई, जहां नायब तहसीलदार की देखरेख में राजस्व टीम ने पहली बार इस नई तकनीक से भूमि का सीमांकन किया। राजापुर निवासी किसान अशोक यादव के आवेदन (क्रम संख्या-703/0.651 हेक्टेयर) पर राजस्व लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की टीम ने जीएनएसएस रोवर मशीन के माध्यम से भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि इस तकनीक से भूमि का सीमांकन पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। मुहम्मदाबाद तहसील को फिलहाल पैमाइश कार्य के लिए एक रोवर मशीन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि नई रोवर तकनीक से किए गए मापन का पारंपरिक जरीब विधि से भी मिलान कराया जाएगा, ताकि आवेदक पूरी तरह संतुष्ट हो सके और किसी प्रकार की शंका न रहे। नायब तहसीलदार ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा-24 तथा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली-2016 के नियम-22 के तहत रोवर तकनीक से सीमांकन का कार्य कराया जा रहा है। इस तकनीक के उपयोग से भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और कम समय में किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed