फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for stoppage of Swatantrata Senani and Kamayani Express

Ghazipur News: स्वतंत्रता सेनानी और कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Wed, 09 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Swatantrata Senani and Kamayani Express
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर नगर के संभ्रांत नागरिकों ने केंद्रीय रेलमंत्री को संबोधित पत्रक मंगलवार को स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

सोमेश्वर महादेव धाम के आचार्य पं. अभिषेक तिवारी एवं भाजपा नेता रामजी गिरी के नेतृत्व में दिए गए पत्रक में कहा गया है कि यूसुफपुर पूर्वांचल की मशहूर मंडी है। यहां से व्यापार के सिलसिले में लोगों का प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली एवं मुंबई आवागमन होता है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर स्थित महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां 20-25 किमी की दूरी से लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। इसकी प्रतिदिन की आय 100000 से 150000 रुपये है। बलिया से गाजीपुर के बीच यह सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव यहां पर होता था। इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव यहां पर आज तक नहीं हो सका है। साथ ही मेल एक्सप्रेस के जरिये पार्सल भेजने की भी व्यवस्था यहां नहीं है।

बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई और दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की। पत्रक देने वालों में गणेश गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed