फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for immediate release of MLA

विधायक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग

Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for immediate release of MLA
गाजीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय विधायक अजय कुमार लल्लू की योगी सरकार द्वारा गिरफ्तारी कराना और उन पर झूठा आरोप लगाना गलत है। प्रदेश अध्यक्ष को विशेषाधिकार का प्रयोग कर तत्काल रिहा किया जाए। यह बातें पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने गिरफ्तारी और झूठा आरोप लगाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने उनपर झूठे आरोप लगाकर और फर्जी दस्तावेज लगाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने राजनैतिक साजिश का शिकार बनाकर उन्हें जेल में बंद करने का काम किया है, जिसकी हम भर्त्सना करते हैं। कहा कि हम सभी कांग्रेस और आम लोग राष्ट्रपति जी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से देकर लोकप्रिय कांग्रेस विधायक और प्रदेश अध्यक्ष को विशेषाधिकार का प्रयोग कर तत्काल रिहा किया करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, चंद्रिका सिंह, जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, शंटू जैदी, हिमांशु श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, मनीष राय, राजेंद्र भारती, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed