फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for consolidation of village from Minister of State for Panchayat

पंचायत राज्य मंत्री से गांव की चकबंदी कराने की मांग

Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for consolidation of village from Minister of State for Panchayat
खेल कूद एवं पंचायत राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी का स्वागत कर ग्रामीण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
मलसा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भगीरथपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव ने प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंप कर गांव की चकबंदी कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि आजादी के बाद से ही गांव में चकबंदी की प्रक्रिया नहीं हुई। इससे यहां के लोग विकास से आज तक वंचित हैं। गांव की चकबंदी नितांत आवश्यक है। चकबंदी न होने से गांव में चकरोड, चकनाली, खेल का मैदान, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पर आने-जाने का रास्ता नहीं है। इस पर पंचायत राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि चकबंदी कराए जाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ताकि गांव विकास की तरफ उन्मुख हो सके। मालूम हो कि राज्य मंत्री बलिया से सड़क मार्ग से बक्सर होते हुए मलसा गांव निवासी एवं कोलकाता के मशहूर आभूषण व्यवसायी राकेश कुमार राय के यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने दिन में तीन बजे यहां पहुंचे। उसके बाद वहां से सड़क मार्ग से वाराणसी होते हुए ट्रेन से झांसी के लिए निकल पड़े। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, मेखुडी राम, सत्यप्रकाश यादव, नरेंद्र राम, जयगोविंद यादव, शोभनाथ चौधरी, तहसीलदार पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed