{"_id":"6ac7ea38f1ddf2e2190ad307","slug":"decision-to-scrap-the-new-property-tax-not-implemented-councilors-begin-an-indefinite-sit-in-protest-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-161762-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नए गृहकर को समाप्त करने का निर्णय नहीं हुआ \nलागू, सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नए गृहकर को समाप्त करने का निर्णय नहीं हुआ लागू, सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका परिषद के बरामदे में धरना देते सभासदगण। संवाद
जमानिया। नगर पालिका बोर्ड के गृहकर समाप्त करने के फैसले के बावजूद वसूली किए जाने के विरोध में सभासदों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, प्रशासन के रवैये को तानाशाहीपूर्ण और वादाखिलाफी बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
धरनारत सभासदों का कहना है कि नवीन गृहकर वसूली के संबंध में सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले का विधिवत निस्तारण होने तक किसी तरह की वसूली न की जाए। सभासदों के अनुसार अपर जिलाधिकारी गाजीपुर की ओर से भी वसूली पर रोक के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा 11 सितंबर को हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था।
सभासदों का आरोप है कि इसके बावजूद उच्चाधिकारियों के निर्देश और बोर्ड के सर्वसम्मत निर्णय को दरकिनार कर नगरवासियों पर गृहकर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने नवीन गृहकर की वसूली पर तत्काल रोक लगाने, अब तक हुई वसूली और आदेशों की अवहेलना की निष्पक्ष जांच कराने तथा बोर्ड के प्रस्ताव का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की। सभासदों ने चेतावनी दी कि उनकी छह सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में प्रमोद यादव, साहू चौधरी, रजनीकांत उपाध्याय, शिवबचन यादव, राकेश प्रजापति, राहुल वर्मा, मोहन गुप्ता, विकास जायसवाल और मनीष सिंह यादव समेत कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
नए गृहकर का बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से जैसा निर्देश मिलेगा वैसा कार्य किया जाएगा।-जयप्रकाश गुप्ता, नपा अध्यक्ष, जमानियां।