{"_id":"5efa26848ebc3e42ce0b641d","slug":"decision-not-to-increase-fees-ghazipur-news-vns5329898134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि न करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि न करने का लिया निर्णय
विज्ञापन
औड़िहार। कोरोना संक्रमण के चलते बीते कई माह से बंद स्कूलों के चलते प्रभावित हो रही बच्चों की शिक्षा को सुचारू करने एवं फीस संबंधी चर्चाओं के लिए क्षेत्र के बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को क्षेत्र के तेरह प्रमुख स्कूलों की बैठक हुई। इसमें आपसी विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर वेद इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि लॉकडाउन के चलते अभिभावकों को समस्या न हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि नहीं की जाएगी। शुल्क की पुरानी दरों पर नए बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। स्कूल वाहनों के चलने तक यात्रा यानी ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी नहीं लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में साल, छह एवंतीन माह के बजाय सभी बच्चों की हर माह मासिक फीस ली जाएगी, उसमें छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि कोई भी स्कूल बिना टीसी, बिना मार्कशीट एवं बिना फीस पेमेंट डिटेल के अपने यहां प्रवेश नहीं लेगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर बाधित न हो, इसके लिए सभी स्कूल लगातार पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे और जहां पर इंटरनेट या मोबाइल की समुचित व्यवस्था नहीं होगी, ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए अन्य उपाय किए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें बाहर जाने से रोका जाएगा। बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि शासन के आदेशानुसार हम काम कर रहे हैं और सारी शर्तों का पालन करते हुए इस महामारी में हम पूरी तरह से अभिभावकों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर डहरा कला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल एवंसैदपुर के ज्ञान भारती हाईस्कूल के प्रबंधक सौम्यप्रकाश बरनवाल, आरएन पब्लिक स्कूल के इंगलेश गिरि, आरजेपी स्कूल के एसएन कैसर, सनबीम वर्ल्ड स्कूल के अजय सिंह, एसएसए स्कूल के जलालुद्दीन, आरएसपी स्कूल के चित्रसेन मिश्र, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की शोभा सिंह, नंदगंज के सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के गोरखनाथ यादव, रेनबो माडर्न स्कूल के अरुण जायसवाल, सन फ्लावर कांवेंट स्कूल की पुष्पा यादव, होली क्रॉस स्कूल के अरविंद पांडेय आदि उपस्थित थे।