फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of middle aged person due to electric current

Ghazipur News: विद्युत करंट से अधेड़ की मौत

Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Death of middle aged person due to electric current
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर वाले विद्युत खंभे से जमीन में लगी तार की छरकी में उतरे विद्युत करंट की जद में आने से शुक्रवार को नान्हू यादव (58) की मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नान्हू यादव खेत की तरफ जा रहे थे कि उसी समय तेज हवा आई और ट्रांसफार्मर के बगल में आम के पेड़ से गिरे आम को उठाने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़े तार की छरकी उनके हाथ से स्पर्श हो गई। विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की 108 वाहन से सीएचसी गोड़ऊर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नान्हू यादव के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed