{"_id":"5d150f6a8ebc3e3ce84024bb","slug":"death-of-current-ghazipur-news-vns4698676199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा चालू करने के दौरान करेंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा चालू करने के दौरान करेंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली गांव में मकान के कमरे में बुधवार की रात पंखा चालू करने के दौरान एक युवक करेंट से झुलस गया। अस्पताल से जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
देवकली गांव निवासी चंद्रिका राम का पुत्र राजेश राम (25) बुधवार की रात लगभग नौ बजे कमरा में पंखा चलाने के लिए स्विच बोर्ड में तार लगा रहा था। इसी दौरान करेंट की जद में आकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पंखा को बंद किया। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में राजेश को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पत्नी मंजू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अपने बच्चों सतीश (3) और छह माह की बच्ची का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। इकलौता चिराग बुझ जाने से पिता चंद्रिका राम सहित परिवार के अन्य लोग भी बिलखते रहे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।