फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of contract worker scorched by electric current

Ghazipur News: विद्युत करेंट से झुलसे संविदा कर्मी की मौत

Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of contract worker scorched by electric current
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मलसा गांव में चार दिन पूर्व शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदा कर्मी की शुक्रवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शोक में विद्युत संविदा कर्मियों ने शेरपुर एवं कुंडेसर फीडर का कार्य ठप कर दिया। इससे करीब 150 सौ गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पखनपुरा गांव निवासी मनोज कुमार प्रजापति (35) कुंडेसर पावर हाउस पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। बीते 26 दिसंबर को मलसा गांव में मोबाइल टावर संचालन के लिए लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। संविदा कर्मी मनोज कुमार प्रजापति कुंडेसर पावर हाउस से शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था कि अचानक बिजली चालू होने से वह गंभीर रूप झुलस गया। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके इलाज और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना भी दिया था। उसकी मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed