फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death due to drowning in Ganga Family stunned by death of two brothers in Ghazipu

गंगा में डूबने से गई जान: गाजीपुर में ममेरे भाइयों की मौत से दहला परिवार, शादी वाले घर में मचा कोहराम

Mon, 09 May 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 May 2022 09:52 AM IST
सार

बारा गांव स्थित ननिहाल आया बब्बी यादव (17)  का पैर फिसला और वो गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसके ममरे भाई मनीष (16) ने गंगा में छलांग लगाई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Death due to drowning in Ganga Family stunned by death of two brothers in Ghazipu
ममेरे भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के बारा गांव स्थित पश्चिम शेकुरिया घाट पर सोमवार सुबह गंगा में डूबने से ममेरे भाइयों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद गांव के मल्लाहों ने शवों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके परिजनों को सौंप कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


सुहवल थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी बब्बी यादव (17) माता-पिता के साथ रविवार देर शाम ननिहाल आया था। 20 मई को उसकी ममेरी बहन रीना की शादी है। सोमवार सुबह वह ममेरे भाई मनीष यादव (16) और विशाल यादव के साथ टहलने के लिए निकला था।

विज्ञापन

एक को बचाने में गई दूसरे की जान

बब्बी शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए शेकुरिया घाट पर पहुंचा। वहां पैर फिसलने से वह गहरे में चला गया और डूबने लगा। यह देख मनीष उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दिया लेकिन दोनों पानी से बाहर निकलने में असफल रहे और डूब गए। इधर दोनों भाइयों को डूबता देख विशाल शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। गांव के मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। किशोरों के शव देख परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में जुट गई। ग्रामीणों और परिजनों के मना करने के बाद पंचनामा कर शव सुपुर्द कर दिया। इधर शादी की खुशियां परिवार के सदस्यों के करूण-क्रंदन से मातम में बदल गई। दरवाजे पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed