फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death after uterine surgery, protest held with dead body for 8 hours

Ghazipur News: बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद मौत 8 घंटे तक शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Death after uterine surgery, protest held with dead body for 8 hours
हरदासपुर खुर्द स्थित एक निजी अस्पताल के सामने मृतका नीलम देवी का शव रख धरना देते परिजन व ग्रामी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के बाद बुधवार को महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अस्पताल के सामने शव रखकर सुबह नौ बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब चार बजे निजी अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने आपस में सुलह-समझौता कर मामले को रफा-दफा कर लिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। हरदासपुर खुर्द निवासी संजय राम ने बताया कि पत्नी नीलम देवी (35) को बीते 18 नवंबर की शाम बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए गांव स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। दूसरे दिन सुबह हालत बिगड़ते पर पत्नी को उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जाया जा रहा था। पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गई। पति संजय राम ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई है। इधर परिजनों ने ग्रामीणों ने साथ शव रखकर सुबह 9 बजे से धरना शुरू कर दिया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि समझा- बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। बताया कि उन्होंने कई बार अस्पताल में मौजूद एक महिला नर्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर रोक दिया। शाम में अस्पताल प्रशासन और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। परिजन शव लेकर घर चले गए। किसी तरह के कानूनी कार्रवाई से उन्होंने इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed