फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on two including student's brother for protesting against teasing

Ghazipur News: छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा के भाई सहित दो पर जानलेवा हमला

Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two including student's brother for protesting against teasing
एक समुदाय के मनबढ़ों ने घटना को दिया अंजाम, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

घायल ने आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कोचिंग पढ़कर साइकिल से मंगलवार की देर शाम घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे एक समुदाय के दो युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचे करीब 11 हमलावरों ने पीड़िता के चचेरे भाई सहित दो पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर जब- तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गांव में तनाव देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
एक गांव की छात्रा प्रतिदिन साइकिल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। पीड़ित शाम में कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर दूसरे समुदाय के दो युवक खड़े थे और छात्रा के पहुंचते ही छेड़खानी करने लगे। तब-तक अचानक छात्रा के चचेरे भाई की नजर छेड़खानी कर रहे दोनों युवकों पर पड़ गई और उसने इसका विरोध जताया।
विज्ञापन

इस पर दोनों युवक मौके से तो फरार हो गए, लेकिन करीब 11 लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर गांव के बाहर घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही चचेरा भाई बहन को लेकर गांव पहुंचा उसपर हमला कर दिया। यह देख परिवार का एक युवक भी दौड़कर धटना स्थल पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तब- तक दूसरे समुदाय के हमलावरों ने उसे भी मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

गांव में तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक उप निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजाज, शमशाद, काशिक, शाजिद, आसिफ, अफताब, बेचन, राजा के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed