{"_id":"66621fe8a15ec4648d056c37","slug":"dead-body-of-young-man-who-took-care-of-mobile-tower-found-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-115656-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोबाइल टावर की देखभाल करने वाले युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोबाइल टावर की देखभाल करने वाले युवक का मिला शव
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के पूरब तरफ पोखरे के पास स्थित एक निजी मोबाइल टावर में तैनात वॉचमैन का शव चौकी पर मिला। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुहम्मदाबाद कोतवाल के बैरान गांव निवासी अभिषेक यादव (24) ताजपुर स्थित एक निजी मोबाइल के टावर में वॉचमैन की नौकरी करता था। सुबह करीब नौ बजे सहायक इलेक्ट्रीशियन संतोष पटेल टावर पर पहुंचे तो टावर के गेट का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने वॉचमैन अभिषेक यादव के मोबाइल पर फोन किया तो कोई उत्तर नहीं मिला।
गेट फांदकर जब वह शेल्टर रूम में गए तो अभिषेक यादव चौकी पर मृत पड़ा हुआ है। शोर मचाने पर आस- पास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अभिषेक यादव रात टावर की निगरानी करने के लिए अंदर बने कमरे में सो गया था। रात को उसकी मौत कैसे व किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।