{"_id":"67bcbc0c72015b7cb50f1619","slug":"dead-body-of-young-man-buried-under-police-surveillance-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-128694-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस की निगरानी में दफन किया गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस की निगरानी में दफन किया गया युवक का शव
विज्ञापन
कुंवरपुर गांव जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मृत चालक के शव का सोमवार को पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर रविवार को वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम किया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। सोमवार को पुलिस की देखरेख में शव को गांव के डीह स्थान पर परिजनों ने दफन कराया।
कुंवरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर गत 22 फरवरी की देर रात कुंवरपुर निवासी शमशेर बनवासी (20) की मौत हो गई थी। परिजनों हत्या का आरोप लगाते हुए शाम चार बजे नैसारा हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन मार्ग को जाम कर दिया था।
पुलिस के काफी मान मनौव्वल के दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था। देर रात शव जब घर आया तो परिजन रोने बिलखने लगे। सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव के डीह स्थान पर दफन कर दिया गया। मृतक शमशेर की मार्च में शादी थी।
विज्ञापन
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मां कांति देवी के बिलखने से चीख-पुकार मची हुई थी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि मृतक के पिता सुरेंद्र बनवासी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।