{"_id":"6803d00652837b4dba098a9b","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-from-noose-in-ghazipur-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्व विधायक के भाई की पुत्र बधू का फंदे पर लटका मिला शव, खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्व विधायक के भाई की पुत्र बधू का फंदे पर लटका मिला शव, खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस
Sat, 19 Apr 2025 10:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:02 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में पूर्व विधायक के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पुत्र वधू का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले में नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में शनिवार को एक विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला। वह पूर्व विधायक सुभाष पासी के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी की पुत्र वधू थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
विनीत पासी की पत्नी पूनम पासी (24) का शव शनिवार को मकान के दूसरे तल पर अपने कमरे में सीलिंग फैन में साड़ी के फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार के लोग सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mau News: पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का फूटा गुस्सा, जुलूस निकाल जताया विरोध
विज्ञापन
मृतका का एक 11 माह का बेटा वेद पासी है। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।