फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of retired teacher's missing wife found, injury mark visible on neck

Ghazipur News: रिटायर्ड शिक्षक की गायब पत्नी का मिला शव, गर्दन पर दिखा चोट का निशान

Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of retired teacher's missing wife found, injury mark visible on neck
औड़िहार। आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के जमुई पल्हना गांव निवासी वृद्धा का शव शनिवार को सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार जंक्शन के पश्चिम-दक्षिणी हिस्से में स्थित पानी टंकी के पास मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के गर्दन पर हल्की चोट भी लगी थी और वो एक दिन पहले सुबह दस बजे घर से अचानक गायब हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

यात्री सुबह करीब छह बजे ट्रेन पकड़ने के लिए औड़िहार स्टेशन पर आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम-दक्षिणी हिस्से में स्थित पानी टंकी के पास एक वृद्धा का शव दिखाई पड़ा। देखते ही देखते घटनास्थल पर यात्रियों एवं आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद मृतका की शिनाख्त आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के जमुई पल्हना गांव निवासी हंसा देवी (60) के रूप में हुई। मृतका के पति रिटायर्ड शिक्षक रामा राम ने बताया कि पत्नी हंसा देवी शुक्रवार की सुबह 10 बजे घर से अचानक गायब हो गई। पुत्रों जैनेंद्र, शैलेंद्र और प्रवीण सहित परिजन पूरी रात जगह-जगह तलाशते रहे, लेकिन पता नहीं चला। सुबह परिजनों को जानकारी हुई कि औड़िहार जंक्शन पर एक महिला का शव मिला है। इसके बाद वह अपने बेटों के साथ कोतवाली पहुंचे और मृतका की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी l मृतका के गर्दन पर हल्की चोट लगी है। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed