फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of missing only son found hanging

Ghazipur News: लापता इकलौते बेटे का फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 09 Dec 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing only son found hanging
मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव के पास आम के पेड़ पर लगे फंदे से लटकता युवक का शव शुक्रवार को मिला। वह तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने इकलौते पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं युवक की हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुंदरम सिंह उर्फ गोरख (18) छह दिसंबर से घर से लापता था। उसका मोबाइल बंद था। काफी जगह खोजबीन करने पर युवक का पता न चलने पर परिजनों ने युवक के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस और परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह मृतक के घर से दो सौ मीटर दूर स्थित आम के पेड़ से मॉफलर के फंदे से लटकता युवक का शव देख एक महिला ने शोर मचाया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल के पास जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं पर लगातार तीन दिन से गांव के लोग और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक को बंधक बनाकर रखने के बाद हत्या कर शव लटका दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रकरण की जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

दस दिसंबर को दिल्ली जाना था वापस
मरदह। सुंदरम सिंह उर्फ गोरख माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद मां रेनू सिंह, बहन सोनम सिंह, पिता मुन्ना सिंह सहित परिजनों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया मृतक दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में पेंटिंग की नौकरी करता था। तीन दिसंबर क ो वह घर आया था और दस को वापस दिल्ली जाना था। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। खेती किसानी से किसी तरह जीविका चलती है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed