फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of man found in roadside ditch in ballia

Ballia News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला शख्स का शव, टहलने निकले लोगों की पड़ी नजर; नहीं हो सकी पहचान

Thu, 12 Sep 2024 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

बलिया जिले में एक शख्स का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए काफी देर तक प्रयास करती रही, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
dead body of man found in roadside ditch in ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव से सटे सड़क के किनारे गड्ढे में गुरुवार की सुबह टहल रहे लोगों ने एक व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने शव को कब्जे में लिया। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत सीओ उस्मान ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीचे गिरकर इसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed