फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of drowned youth found for fishing

मछली मारने गए डूबे युवक का शव बरामद

Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found for fishing
कोतवाली क्षेत्र के बच्छलकापुरा गांव के पास गंगा में मछली मारते समय तीन दिन पूर्व डूबे युवक का शव लोहारपुर पलिया गांव के पास से रविवार की शाम बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 22 जुलाई की शाम नगर के जफरपुरा मुहल्ला निवासी धुपेंद्र राम (20) देर शाम बच्छलकापुरा गांव के पास गंगा नदी में मछली मार रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया था। बीते 23 जुलाई को पूरे दिन एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तीसरे दिन सुबह से ही एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी थी। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब 18 किमी दूर भांवरकोल विकास खंड के लोहारपुर पलिया गांव के पास शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। पिछले महीने सगाई हुई थी और अगले वर्ष जून में विवाह होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed