{"_id":"663f1e9357fdcb71ed00e333","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-in-the-field-suspicion-of-suicide-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-114507-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खेत में मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खेत में मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के देवा गांव स्थित खेत में शुक्रवार को एक वृद्ध के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से जहर की सफेद खाली पर्ची (गेहूं में कीड़ा मारने की दवा), एक शराब की खाली पाउच, एक आधे लीटर की कोल्ड ड्रिंक, एक प्लास्टिक गिलास में कोल्ड ड्रिंक भरा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर खून के भी निशान थे। पारिवारिक कलह से ऊबकर वृद्ध ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। पुलिस आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सुबह देवा गांव के लोग सिवान के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गेहूं कटी खेत में एक वृद्ध के शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। जब मृतक का पॉकेट खंगाला तो उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बिरनो थाना के सिहाबारी बद्धूपुर निवासी बहादुर चौहान (64) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर शव के पास से जहर लिखी सफेद खाली पर्ची, एक शराब की खाली पाउच, एक आधे लीटर की कोल्ड ड्रिंक, एक प्लास्टिक के गिलास में कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते नौ मई की शाम चार बजे वृद्ध घर से बिना बताए निकल गए थे। रात करीब आठ बजे तक नहीं लौटे तो काफी दूर तक खोज बिन भी किया गया, लेकिन पता नहीं चला। सुबह मऊ और वाराणसी सहित कई जगहों पर तलाश के लिए निकले थे कि तब-तक पुलिस की सूचना आ गई। मृतक बहादुर चौहान के दो पुत्र एक पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा सुभाष चौहान और अमित चौहान बद्धूपुर स्टेट हाईवे पर वेल्डिंग का दुकान खोल रखे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर से मामूली विवाद के बाद निकले थे। शव के पास से कोल्ड ड्रिंक, शराब, जहर की पर्ची मिली है। प्रथम दृष्टया इससे प्रतीत हो रहा है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।