फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a young man found in the mud under the culvert

Ghazipur News: पुलिया के नीचे कीचड़ में मिला युवक का शव

Tue, 10 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the mud under the culvert
मुहम्मदाबाद के शाहनिंदा बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह एनएच 31 के किनारे पुलिया के नीचे कीचड़ में एक युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहनिंदा पुलिया से नीचे कीचड़ में औधे मुंह गिरे एक युवक का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कीचड़ से बाहर निकाल कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में तलाशी के दौरान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर राजापुर निवासी सुनील कुमार (30) के रूप में हुई। मृतक एक हाथ से विकलांग था और पुणे में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार सोमवार को अपने गांव से जहूराबाद अपने ससुराल गया था। वहां पत्नी आरती और छोटी पुत्री को छोड़ कर काम पर पुणे जाने के लिए बक्सर ट्रेन पकड़ने जा रहा थे। शाम पांच बजे के करीब लोगों ने शाहनिंदा बस स्टैंड पर देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह लघुशंका के लिए चट्टी से आगे पुलिया के किनारे गया होगा और दिखाई नहीं देने के चलते उसमें गिर गया होगा। किसी ने देखा नहीं और मुंह के बल कीचड़ में गिरने की वजह से वह शोर भी नहीं मचा सका। पूरी रात कड़ाके की ठंड में रहने से उसकी मौत हो गई होगी। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed