फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found on railway track in Gahmar

Ghazipur News: गहमर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 25 Nov 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on railway track in Gahmar
दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की रात डाउन लाइन पर एक 40 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी दिलदारनगर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

देर रात करीब साढ़े दस बजे गहमर गांव के ग्रामीणों की नजर स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास डाउन लाइन पर पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना जीआरपी दिलदारनगर को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के जेब की तलाशी ली, लेकिन ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। आशंका है कि उक्त व्यक्ति की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। जीआरपी चौकी इंचार्ज दिलदारनगर शिव सागर ने बताया कि गहमर में रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed