फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body and bike of a young man found murdered in the canal

हत्याकर नहर में फेंका मिला युवक का शव और बाइक

Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body and bike of a young man found murdered in the canal
भुड़कुड़ा कोतवाली के कुदनीपुर गांव के पास बुधवार की रात नहर में एक युवक शव और बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पड़ताल के दौरान घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में खून गिरा हुआ था और टूटी हुई शराब की बोतल बरामद हुई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या कर बाइक सहित शव नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शाहपुर सोम्मरराय गांव निवासी पंकज कुमार (25), रामबन गांव निवासी सत्यम चौहान के घर गोरानामजद लालापुर गांव निवासी अंकित पांडेय के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया था। वहां के बाद वह बाइक से सत्यम चौहान को जखनिया छोड़ने गया था। इसके बाद रात करीब 11 बजे पंकज कुमार के चचेरे भाई मोनू को किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि पंकज दुर्घटना में घायल हो गया है और वह बाइक सहित नहर में गिरा पड़ा है। युवक आननफानन मौके पर पहुंचे और पंकज को अचेत हाल में उपचार के लिए जखनिया स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक बाइक पर ही मृत पंकज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण पता करने में जुट गई और बाइक को भी कब्जे में ले लिया। घटना के दूसरे दिन एसपी रामबदन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिंक टीम ने नहर के अलावा करीब तीन सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पसरे खून के नमूने एवं टूटी पड़ी शराब की बोतल को भी एकत्र किया। मृतक के भाई विनोद कुमार ने रानू सिंह, सत्यम चौहान, अंकित पांडेय और रूद्र सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वारदात के बाबत पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रानू सिंह और सत्यम सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed