फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Daughter-in-law is pressurizing to vacate the house, threatening to sell it

Ghazipur News: मकान खाली करने का दबाव बना रही बहू, बेचने की दे रही धमकी

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law is pressurizing to vacate the house, threatening to sell it
फोटो-
विज्ञापन

भाई को फंसाया जा रहा, भाभी का है हाथ, छोटे भाई ने लगाया आरोप
नेपाली युवती के हत्यारोपी लेफ्टिनेंट कर्नल के परिजनों ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भाई को फंसाया जाया रहा है, इसमें भाभी का हाथ है। पूरे मामले की जानकारी भाभी को एक-दो वर्ष पहले ही हो गई थी, लेकिन कभी इसका जिक्र भी उन्होंने नहीं किया। यह आरोप नेपाली युवती के हत्यारोपी राकेंदु उपाध्याय उर्फ बबलू के छोटे मनीष उपाध्याय ने लगाया। इधर मां शारदा उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मकान खाली करने के लिए बहू का फोन आया था। वह काफी दिनों से मकान बेचने की धमकी दे रही थी। मेरे पुत्र को इतना प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने ऐसा गुनाह किया।
मां शारदा उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की शाम को बहू ने फोन करके जानकारी दी कि मर्डर के केस में पुलिस राकेंदु को उठा ले गई है, अब हमको इनसे कोई मतलब नहीं है। अब हमें गाजीपुर वाला मकान चाहिए। आप अपनी व्यवस्था देख लीजिए, नहीं तो 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दीजिए, नहीं तो मकान खाली कर दीजि।
विज्ञापन

उसकी बिक्री करनी है। बहू मकान बेचने के लिए काफी दिनों से धमका रही थी। मेरे बेटे को बहू और उस युवती ने इतना प्रताड़ित किया है, जिससे यह गुनाह उसने किया होगा। लेकिन मेरा मन मानने को तैयार नहीं है। छोटे भाई मनीष उपाध्याय ने बताया कि भाभी ने फोन करके कहा कि गाजीपुर का मकान बेचना है, अपना व्यवस्था कर लीजिए। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है, इसमें मेरी भाभी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्ष 2001 में गोवा में सेना के सिग्नल कोर में लिपिक के पद पर मिली थी तैनाती
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टौंगा ऊधरनपुर निवासी बाल्मीकि उपाध्याय शहर के तुलसीसागर विजय नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। दो वर्ष पूर्व उनकी मकान के रेलिंग से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। उनके दो पुत्रों में राकेन्दु उपाध्याय उर्फ बबलू बड़ा है। वर्ष 2001 में गोवा में सेना के सिग्नल कोर में लिपिक के पद पर सिलीगुड़ी में तैनाती हुई थी।

पिता वाल्मीकि उपाध्याय शिक्षा विभाग से सहायक शिक्षक के पद से 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे। जबकि मां शारदा उपाध्याय वर्ष 2018 में बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड हुई हैं। परिजनों ने बताया कि बीते अगस्त माह में राकेन्दु उपाध्याय की पदोन्नति लेफ्टिनेंट कर्नल के पद हुई थी। इसके बाद स्थानांतरण देहरादून में हो गया था। जबकि छोटा भाई मनीष उपाध्याय घर पर ही रहकर मां की देखभाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed