फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   daughter-in-law beat father-in-law in the middle of the road

बहू ने बीच सड़क ससुर को पीटा

Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
daughter-in-law beat father-in-law in the middle of the road
सुहवल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें बहू अपने भाई और पिता के साथ मिलकर बुजुर्ग ससुर की लात घूंसों और चप्पल से पिटाई कर रही है। मामला सुहवल गांव के ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे के बीच चौराहे का है। फिलहाल, पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पिता फरार है। घायल बुजुर्ग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला समेत तीन लोग एक बुजुर्ग को घसीटते हुए थाने ले जा रहे हैं। कुछ दूर आगे जाने पर युवक कोहनी से बुजुर्ग से मारता है। बुजुर्ग एक बार उठाता है, फिर युवक उस पर कोहनी से हमला करता है। इससे वृद्ध मुंह के बल पर सड़क पर गिर पड़ता। महिला भी उसे चप्पलों से मारती है। दूसरा व्यक्ति भी उसे घूंसों से पीटता है। मारपीट देखकर आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने बुजुर्ग को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने लोगों की एक न सुनी। इसके बाद युवक बुजुर्ग का कॉलर पकड़कर घसीटता हुआ थाने ले जाता है। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे के बीच चौराहे का है। पीड़ित का नाम सुखदेव सिंह यादव है। वीडियो में महिला का भाई बार-बार कुछ पूछ रहा है। वहीं वृद्ध अपनी बेगुनाही की गुहार लगता रहा। जबकि तीनों उसे बेरहमी से पिटते रहे।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित के दूसरे बेटे ने थाने में तहरीर दी है। बबलू यादव ने कहा उसके छोटे भाई डब्लू यादव का निधन हो चुका है। उसकी पत्नी पुष्पा, भाई कमलेश और उसका पिता राम विलास जमीन हड़पना चाहते हैं। आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। इस पर उन्होंने पिता पर जानलेवा हमला किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed