{"_id":"5877c5e64f1c1bab78ba964d","slug":"dance-and-folklore-of-the-dam-be-terminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और लोकगीतों से बांध िदया समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य और लोकगीतों से बांध िदया समा
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर में कार्यक्रम पेश करती समन्वयक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की ओर से माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्रकाशनगर में आयोजित पांच दिवसीय शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। इस दौरान युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अग्रणी बैंक के प्रबंधक मिथलेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की भांति युवाओं को हर पल अपने देश की उन्नति के लिए सोचना और कार्य करना चाहिए। एसपी सिटी केसी गोस्वामी ने कहा कि युवा एक दूसरे की भावनाओं को समझें तथा जाति, भाषा, धर्म के आधार पर न बंटे।
स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि बहुलवादी संस्कृति का प्रदर्शन इस शिविर में देखने को मिला। इससे निश्चित रूप से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। परियोजना अधिकारी श्रीराम सिंह ने युवाओं की ओर से दिये गये संदेश को राष्ट्रीय एकता के लिए अमूल्य योगदान बताया। इस दौरान लोक नृत्य, मध्यप्रदेश से खेल पंडा, हिमाचल प्रदेश से कुल्ली नाटी लोक नृत्य, छाऊ लोकनृत्य, हरियाणवी लोकगीत प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
कलाकारों को डीएम संजय कुमर खत्री ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एचसी चौधरी, वीके पांडेय, पारसनाथ यादव, सत्यभामा पांडेय, अमरदेव राम मौजूद थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक रमाशंकर राय तथा संचालन पार्थ ने किया।