फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dammege home

जर्जर कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 05 Feb 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
dammege home
मरदह। थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव में बुधवार को देर शाम अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। घटना में मकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गांव निवासी हृदय नारायण के परिवार के लोग देर शाम मकान के बगल में स्थित रसोईघर में भोजन की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। संयोग अच्छा था कि उस वक्त परिवार के लोग मकान से बाहर थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल चितरंजन चौहान ने क्षतिपूर्ति का आंकलन कर तहसील मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट दी। भवन स्वामी हृदय नारायण साइकिल मिस्त्री हैं। भवन गिरने से वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed