{"_id":"58e52e004f1c1b3c5e5b4e49","slug":"dada-s-death-in-a-road-accident-grandson-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दादा की मौत, पोता घायल
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के बाईपास नहर पुलिया के निकट बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि मृतक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
नवरात्र के मौके पर करंडा थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव निवासी स्नेही चौधरी (55) अपने 14 वर्षीय पोता विकास कुमार तथा पांच वर्षीय पोती मुस्कान को लेकर गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या के दरबार में दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक पोता विकास चला रहा था। इसी दौरान सुबह करीब करीब नौ बजे दिलदारनगर स्थित बाईपास नगर पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।
इस दुर्घटना में स्नेही चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोता विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्ची मुस्कान बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल से बातचीत करने के बाद दुर्घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। घायल विकास का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। परिवार के लोग थाना पहुंचे। मृतक स्नेही के शव पर नजर पड़ते ही वह दहाड़े मारकर रोने लगे।